फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लावड़ मेले की जमीन का ठेका छूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोरंजन के आइटम लगाने की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे में रक्षाबंधन के अवसर पर लगने वाले दस दिवसीय मेले की तैयारियों के बीच बुधवार को विभिन्न ठेकों की नीलामी कराई गई। इस बार नगर पंचायत ने मेले की व्यवस्था में बदलाव करते हुए भूमि का ठेका लेने वाले ठेकेदार को ही मेले में मनोरंजन के आइटम लगाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। नए नियम का असर नीलामी में भी नजर आया। भूमि ठेके की बोली ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
मीठेपुर मार्ग स्थित ग्रीन वैली फार्म हाउस में अध्यक्ष आफताब बेगम की अध्यक्षता में नीलामी प्रक्रिया हुई। अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार ने ठेकेदारों को मेले से संबंधित नियम और शर्तों की जानकारी दी। बोली में ठेकेदारों के बीच काफी देर तक प्रतिस्पर्धा रही। रिजवी ठेकेदार की ओर से आरिफ रिजवी ने 25.20 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई। इसके बाद भूमि का ठेका उनके नाम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में टेंट लगाने का ठेका लावड़ निवासी अंशुल ने 1.49 लाख रुपये की बोली लगाकर हासिल किया। वहीं लाइट और साउंड का ठेका इंचौली निवासी आलम के नाम एक हजार रुपये में छोड़ा गया। नीलामी के दौरान अध्यक्ष के पति हाजी शकील कुरैशी ने भी व्यवस्था में सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें