फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : बारिश से घरों में भरा सड़क का पानी, कॉलोनीवासियों ने घेरा एमडीए कार्यालय, बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 19 Jul 2021 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बता दें कि आज सिटी डेवलपमेंट प्लान के लिए पांच कंपनियां अपना प्रेजेंटेशन दे रही है। वहीं, दूसरी ओर निवासी समस्या को लेकर धरना देने पहुंच गए। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़कों का पानी घर के अंदर घुस गया है, लेकिन एमडीए कार्रवाई करने को तैयार नही है।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोमवार को जैसे ही बारिश के बाद सड़कों का पानी घरों में पहुंचा तो शताब्दीनगर कॉलोनी निवासियों ने एमडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया। लोगों ने अधिकारियों पर कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए हंगाम कर दिया। यहां तक कि निवासी अधिकारियों से नोकझोंक पर उतर आए, जिसके बाद कार्यालय में पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने कॉलोनीवासियों को समझाबुझाकर कर वापस भेजा। इस दौरान कार्यालय में काफी देर कार्य भी प्रभावित रहा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार्यालय का घेराव करने पहुंचे निवासियों ने अधिकारियों पर कार्य न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष और सचिव को कुछ नही दिखता। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में सैंकड़ो लोगो ने कार्यालय को घेर लिया। लोगों ने एमडीए सभागार के बाहर डेरा डाल दिया। 

बता दें कि आज सिटी डेवलपमेंट प्लान के लिए पांच कंपनियां अपना प्रेजेंटेशन दे रही है। वहीं, दूसरी ओर निवासी समस्या को लेकर धरना देने पहुंच गए। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़कों का पानी घर के अंदर घुस गया है, लेकिन एमडीए कार्रवाई करने को तैयार नही है। ये हाल तब है जबकि वहां पर रैपिड रेल सहित अन्य प्रोजेक्ट का निर्माण चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें