फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के सामने सड़क पर भरा पानी, बच्चे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित गोलाबढ़ में जल निकासी न होने के कारण प्राइमरी विद्यालय के सामने जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि स्कूल के विद्यार्थी और शिक्षक रोजाना कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम के अफसर सुध नहीं ले रहे हैं। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य आशा शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में घरों से निकलने वाला गंदा पानी स्कूल के सामने ही सड़क पर जमा हो जाता है। पिछले कई माह से यह स्थिति है। आलम यह है कि स्कूल के गेट के सामने गंदे पानी का तालाब बन गया है। गंदे पानी के बीच ईंट बिछाई गई हैं, जिनके सहारे बच्चे स्कूल तक आ पाते हैं। बच्चों और अध्यापकों के कपड़े गंदे हो जाते हैं। कई बच्चे और शिक्षक गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। आशा शर्मा ने बताया कि वे कई बार इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से कर चुकी हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। शनिवार को भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने यहां पहुंचकर समस्या की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर जल्द ही नगर आयुक्त का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें