फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल को वाटर कूलर, पंखे, फर्नीचर और 10 छात्राओं को साइकिल वितरित

विज्ञापन
दौराला - श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में एसबीआई बैंक दौराला शुगर की ओर से छात्राओं को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक दौराला शुगर वर्क्स शाखा की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत सहयोग किया गया। शाखा प्रबंधक कुमकुम के सहयोग से विद्यालय को एक वाटर कूलर, 10 पंखे और 30 छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर भेंट किया गया। साथ ही मेधावी एवं निर्धन परिवारों की 10 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने शाखा प्रबंधक कुमकुम, साक्षी पवार और अन्य अतिथियों का फूलमाला व शाल भेंटकर स्वागत किया। साइकिल मिलने पर अंजलि, रिया, कशिश, लायबा, झलक शर्मा, नैंसी, मिष्टी, काजल, इशिका और प्रियांशी के चेहरे खुशी से खिल उठे। अंजलि की मां सुषमा और इशिका की मां सोनिया ने भी बैंक का आभार जताया। कार्यक्रम में बैंक की ओर से साक्षी पवार व मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें