फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : शावेज अंसारी

विज्ञापन
सरधना। भूजल सप्ताह के तहत सोमवार को नगर पालिका में जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला एवं समन्वय बैठक
विज्ञापन
भूजल सप्ताह : पालिका में जल संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भूजल सप्ताह के तहत सोमवार को नगर पालिका में जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में जल संरक्षण और भूजल स्तर में गिरावट की समस्या पर चर्चा करते हुए आमजन को जल बचाने के लिए जागरूक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता पालिका की चेयरपर्सन के प्रतिनिधि शावेज अंसारी ने की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका जल्द स्कूलों, मोहल्लों और बाजारों में जनजागरूकता अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कृषि, पेयजल और उद्योगों की अधिकांश जरूरतें भूजल पर निर्भर हैं। अनियंत्रित दोहन के कारण कई क्षेत्रों में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। ऐसे में वर्षा जल संचयन और जल के समुचित प्रबंधन को अपनाना आवश्यक है। कार्यशाला में वर्षा जल संचयन, जल गुणवत्ता परीक्षण, विद्यालयों में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कराने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। नगरवासियों से घरों, सार्वजनिक भवनों और सामुदायिक स्थलों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था करने तथा जल के अपव्यय को रोकने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक के अंत में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक किशोरी सिंह, सभासद शहजाद सितारा, खालिद अंसारी, लिपिक मनोज कुमार, मुनीश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें