फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेता विद्यार्थियों को सुबह 8:20 बजे तक पहुंचना होगा

Mon, 20 Jul 2026 07:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में दीक्षांत समारोह के लिए निर्देश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 जुलाई को होने वाले 38वें दीक्षांत समारोह में पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कुलसचिव द्वारा जारी आदेशों में सभी पदक विजेता विद्यार्थियों से सुबह 8:20 बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह में उत्तरीय (सैश) धारण कर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि पदक विजेता विद्यार्थी 22 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से 8:15 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिक्षा विभाग से अपना दीक्षांत परिधान उत्तरीय (सैश) प्राप्त कर सकते हैं। उसे प्राप्त करने के लिए निर्धारित फॉर्म, आवश्यक निर्देश एवं शुल्क संबंधी विवरण विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

कुलसचिव ने सभी सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने और समय से पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें