फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन वीडियो देख बन बैठा ATM कार्ड लुटेरा

Mon, 06 Nov 2017 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में महिलाओं और बुजुर्गों की मदद करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड लूटकर भागने वाला शातिर आरोपी आखिरकार पुलिस के कब्जे में आ गया। यह बदमाश पांच माह में 10 से ज्यादा कार्ड लूटकर डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में बताया कि शास्त्रीनगर निवासी रिटायर्ड मेजर अतीक मोहम्मद से शनिवार शाम एटीएम कार्ड लूटकर भागते आरोपी फुरकान पुत्र मोबीन निवासी फतेहउल्लापुर लिसाड़ी गेट को नौचंदी पुलिस ने पकड़ा था। जिससे पूछताछ में कई खुलासे हुए।

पढ़ें : प्रेमिका का शौक पूरा करने के खातिर लुटेरा बना आशिक

सोशल साइट पर देखी वीडियो
फुरकान के अनुसार वह कक्षा तीन में फेल हो गया था। जिसके बाद पढ़ाई छोड़कर पहले कपड़े बेचने लगा और फिर दिल्ली में नौकरी की। इस दौरान उसे एक सोशल साइट पर वीडियो दिखी थी, जिसमें एटीएम से पैसे निकालते समय कार्ड का पासवर्ड देखने और फिर कार्ड छीनकर भागना दिखाया गया था। उसके बाद उसने नौकरी छोड़कर लूट और ठगी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


बुजुर्ग रहते थे निशाने पर
एसपी सिटी के अनुसार फुरकान के निशाने पर महिलाएं और बुजुर्ग रहते थे। वह एटीएम पर बुजुर्ग या महिलाओं की मदद करने के नाम पर पहले पासवर्ड जान लेता था। फिर या तो कार्ड बदल लेता था या फिर लूटकर भाग जाता था। बैंक से कार्ड बंद होने से पहले ही वह दूसरे एटीएम में जाकर खाता खाली कर देता था। उसके कब्जे से रिटायर्ड मेजर के अलावा चार अन्य एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें