आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ में नौचंदी क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए लूटी हुई नकदी और दो तमंचे भी बरामद किये हैं। एक बदमाश फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। यह गिरोह पिछले पांच माह में एक दर्जन से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार देर रात इंस्पेक्टर नौचंदी मनोज मिश्रा आरटीओ रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने दो जैदी फार्म के पास जाते हुए दो युवकों को रोका तो उनके पास से तमंचा मिला। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
पढ़ें : प्रेमिका ने थाने में कहा... मरना मंजूर, पर शादी प्रेमी से ही करूंगी
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी समीर उर्फ बिट्टू पुत्र सलाऊदीन निवासी खुशहाल नगर थाना लिसाड़ीगेट और सलमान पुत्र निजामुद्ीन निवासी त्रिखापुरी थाना लिसाड़ीगेट हैं। दोनों के पास से 29 हजार रुपये, दो तमंचे और एक मोबाइल बरामद हुआ है। गिरोह में शामिल तीसरा लुटेरा फरार है। पकड़े गये दोनों लुटेरों पर आठ मुकदमें दर्ज है। सलमान पहले भी नाम बदलकर लूट की घटना में जेल जा चुका है। समीर ने बताया कि उसकी शास्त्रीनगर की एक प्रेमिका है, जिससे दोस्ती की खातिर लुटेरा बन गया। प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए लूट और चोरी करने के बाद वह ब्रांडेड कपड़े खरीदना, मोबाईल और होटल में पार्टी करता था। शास्त्रीनगर, गढ़ रोड, नौचंदी, हापुड़ और और बिजली बंबा बाईपास पर वह लूट कर चुके है। लूट के बाद ज्वैलरी को लिसाड़ीगेट में सराफ के यहां बेचकर पैसा बांटते थे। तीस अक्तूबर को इस गिरोह ने जैदीफार्म से तमंचे की बट मारकर एक युवक से 50 हजार रुपये लूट लिए थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/