फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: गन्ना सेंटर पर ड्यूटी कर रहे चौकीदार का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

Sat, 18 Jan 2020 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
murder news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह टिकोला चीनी मिल के गन्ना सेंटर पर चौकीदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चौकीदार की मौत की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ककरौली थानाक्षेत्र के कैडी ग्राम निवासी ओम प्रकाश (60)  ग्राम गंगदासपुर स्थित टिकोला चीनी मिल के गन्ना सेंटर पर चौकीदार था।

 
विज्ञापन

हर रोज की तरह वह शुक्रवार रात को भी अपनी ड्यूटी कर रहा था कि शनिवार सुबह गन्ना सेंटर पर ही उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसा प्रथम दृष्टया जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक के गले पर कुछ निशान भी मिले हैं। हांलांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें