फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद बदला खराब ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद बदला खराब ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

सरधना। अटेरना गांव में रजबहे की पटरी के निकट रखा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व फुुंक गया था। जिस कारण आधे से अधिक गांव में अंधेरा छा गया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विद्युत निगम ने शुक्रवार को खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया, उसके बाद गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

अटेरना गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए रजबहे की पटरी पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व फाल्ट होने के कारण फुंक गया था। तभी से गांव की आधी आबादी में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी थी। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीण पशुओं के लिए चारा तक नहीं काट पा रहे थे। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने विधायक संगीत सोम से मामले की शिकायत की, जिसके बाद शुक्रवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने सुुुध ली और खराब ट्रांसफार्मर को बदला गया। जेई मनोज कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें