फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने से निकला पानी कर रहा फसलों को बर्बाद

विज्ञापन
डूंगर गांव में खेतों में घुसा चर्मशोधन कारखाने का दूषित पानी। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
कारखाने से निकला पानी कर रहा फसलों को बर्बाद
विज्ञापन

रोहटा। ब्लॉक के गांव डूंगर में तीन साल पहले चार करोड़ रुपए की कीमत से बनाए गए चर्म शोधन कारखाने के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण गंदा पानी फसलों को बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन

डूंगर गांव में चल रहे चर्मशोधन कारखाने से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। तीन साल पहले चार करोड़ रुपए खर्च करके आधुनिक तरीके से तैयार किया गया था। जिससे लोगों को राहत मिल सके और इससे निकलने वाले दूषित पानी की निकासी सही ढंग से न होने के कारण दूषित पानी फसलों में जा रहा है। कई करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद पानी की निकासी के लिए नाले का सही ढंग से निर्माण नहीं कराया गया वहीं कार्य भी पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते केमिकल युक्त बदबूदार पानी खेतों में भर जाता है। जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बेकर होने लगी है। गन्ने की हर साल लाखों रुपए की फसल पर पानी फिर रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने गंभीर समस्या बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी सुधा आर्य के मुताबिक मामले की जानकारी नहीं है। शीघ्र दिखवा कर मामले को प्रशासन को जानकारी देकर कार्य को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें