फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमसी को कारण बताओ नोटिस, कोविड मरीजों के इलाज का लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमसी को कोविड मरीजों के इलाज का लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी
विज्ञापन

मेरठ। केएमसी हॉस्पिटल में हुई नौ लोगों की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। केएमसी अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अस्पताल का कोविड मरीजों के इलाज का लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
पिछले कुछ दिनों में बागपत रोड स्थित केएमसी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी का मामला प्रकाश में आया था। इस दौरान नौ लोगों की मौत होना बताया गया था। मरीजों के परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर अपने मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना दिए जाने का आरोप भी लगाया था। सीएमओ ने दावा किया कि ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में थी, मगर इसके बावजूद ऑक्सीजन की कमी बताई गई। इसलिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएमसी के चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता का कहना है कि उन्होंने नोटिस का जवाब दे दिया है। ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मौत के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी थी। ऑक्सीजन के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की जो अधिकारी आए थे, उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन का सही आंकलन नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें