मेरठ में टीपीनगर से सात दिन पूर्व लापता युवती के पिता ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगा आत्महत्या की चेतावनी दी है। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। उन्होंने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने घर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।