दौराला।दिल्ली के परशुराम भवन में 28 एवं 29 दिसंबर को आयोजित हैंडो चैम्पियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का बृहस्पतिवार को जोरदार स्वागत किया गया।
लिटिल ड्रैगन कुंग्फू एकेडमी के कोच एवं निदेशक नगेंद्र सिंह ने बताया कि उनके निर्देशन में 28 व 29 दिसंबर को दिल्ली के परशुराम भवन में आयोजित 9वीं नेशनल हैंडो चैम्पियनशिप में कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दौराला क्षेत्र के रहने वाले इन खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर का नाम रोशन किया। बताया कि विनायिका, रीतिका, दीपांशु, पवन ने स्वर्ण, प्रतिभा, कुणाल, प्रीत अहलावत, गौरव चौधरी, प्रभात व अनंत ने रजत पदक हासिल किया। इन खिलाड़ियों का बृहस्पतिवार को जोरदार स्वागत किया। विजेता खिलाड़ियों का जून 2020 में नेपाल में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है ।