फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सरधना नगर की अशोक की लाट पर बृहस्पतिवार शाम कुछ ठेले वालों से नशे में धुत युवकों ने नकदी छीनने की कोशिश की। इस दौरान मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिसमें एसआई के हाथ में चोट आई। पुलिस आरोपियों को थाने ले आई।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक अशोक की लाट के पास अलग-अलग ठेले लगे थे। शाम के समय ठेले वाले जाने की तैयारी में थे भी बाइक सवार दो युवक नशे में धुत होकर वहां पहुंचे और ठेले वालों से नकदी छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची ओर मारपीट कर रहे युवकों को रोकने की कोशिश की। जिसमें युवकों ने पुलिस पर भी लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिसमें एक दरोगा को हाथ में चोट आई। आरोपियों फरार होने की कोशिश की तो भीड़ ने घेरकर पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें