छात्राओं ने बताया था कि उक्त व्यक्ति रात्रि में भी कई बार छात्रावास के आसपास आता था। कई छात्राओं ने जब वार्डन से इसका विरोध किया तो वार्डन ने पांच छात्राओं का नाम काट दिए। इस खराब माहौल के चलते स्कूल में पंद्रह दिन से 50 से 55 छात्रायें ही आ रही थीं। जबकि यहां 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं वार्डन ने मामले में अपने स्टाफ को ही अपना दुशमन बताते हुए दूसरी शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों से शिकायत कराने का आरोप लगाया था। मंगलवार को वार्डन से एक शिक्षिका पर आरोप लगाया कि स्कूल के छात्रावास में उक्त शिक्षिका का पति आता है। हालांकि छात्राओं ने आरोप को गलत बताया। वहीं मंगलवार को थाना से जुड़ा उक्त आरोपी कर्मचारी दूसरी शिक्षिका के मकान पर पहुंचा और धमकी दी। शिक्षिका ने मामले में बीएसए सहित एसएसपी से शिकायत की है।
पहले भी हो चुकी है रिपोर्ट
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के लिए एक महिला होमगार्ड रहती थी। करीब तीन माह पहले जब महिला होमगार्ड अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी तो थाना से जुडे़ उक्त व्यक्ति ने महिला होमगार्ड के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला होमगार्ड ने मामले में थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन उक्त व्यक्ति ने थाना से अपने मामले में क्लीन चिट लेते हुए एफआर लगवा ली थी।
जांच में वार्डन पूनम भारती व चपरासी ज्ञान सिंह की संविदा समाप्त कर दी गई है। बुधवार को दोनों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। यदि आरोपी अन्य शिक्षिकाओं को धमका रहा है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
-सतेंद्र ढाका, बीएसए
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/