बढ़ापुर के मृतक इरफान अंसारी का फाइल फोटो।
- फोटो : BIJNOR
बैठक में वार्ड सभासद के पिता की गला घोंटकर हत्या
बढ़ापुर। नगर पंचायत बुढ़ापुर कार्यालय में औपचारिक बैठक में अध्यक्ष और सभासदों की मौजूदगी में कहासुनी होने पर महिला सभासद के पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एक महिला सभासद के देवर पर लगा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आबिद अंसारी ने विकास कार्यों पर चर्चा के लिए कार्यालय में सभासदों की एक औपचारिक बैठक बुलाई। बैठक में कई सभासद व उनके परिजन भी शामिल हुए। अध्यक्ष के कक्ष में सभी जलपान कर रहे थे। इसी बीच महिला सभासद शाहिन के देवर नौशाद बाबा और महिला सभासद नाजिश के पिता इरफान अंसारी उर्फ पधान में किसी बात पर विवाद हो गया। नौशाद बाबा ने इरफान का गला दबा दिया, जिससे इरफान का शरीर बेजान हो गया। नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सक ने इरफान को मृत घोषित कर दिया। इरफान की पत्नी रुखसाना ने आरोप लगाया कि नौशाद बाबा उसके पति से रंजिश रखता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी नौशाद को हिरासत में ले लिया। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इरफान की मौत गला घुटने से हुई या हार्ट अटैक से, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। मामले में महिला सभासद नाजिश की तरफ से आरोपी नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बढ़ापुर में नगर पंचायत कार्यालय में इरफान अंसारी की हत्या पर विलाप करते उनके परिजन।- फोटो : BIJNOR
बढ़ापुर में नगर पंचायत कार्यालय में महिला सभासद के पिता की हत्या के बाद उसके घर के बाहर जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR