फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडाली पुलिस ने इनामी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर एवं 25 हजार के इनामी को तमंचा एवं कारतूस समेत गिरफ्तार किया। जिस पर तीन दर्जन से अधिक मुकदमें विभिन्न थानों में और दूसरे प्रांत में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

एसओ मुंडाली विनोद कुमार ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गांव जिसोरा निवासी सरताज पुत्र शौकीन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। टॉप टेन के साथ 25 हजार रुपये का इनामी है। न्यायालय में भी नहीं जा रहा था उसका न्यायालय से वारंट भी जारी हुआ है। उस पर तीन राज्यों के साथ मुंडाली, हापुड़ नगर, पिलखुआ, खरखौदा, मंसूरपुर, हापुड़ देहात, सरूरपुर, सिविल लाइन, बादलपुर, मुंडा पांडेय, नयागांव आदि थानों में तथा हत्या, लूट, एसटी एक्ट, गुंडा अधिनियम, जानलेवा हमले आदि के तीन दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। एक शातिर किस्म का बदमाश है। उसे तमंचा एवं कारतूस समेत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें