फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के सामने बना दी दीवार, बुजुर्ग से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के सामने बना दी दीवार, बुजुर्ग से की अभद्रता
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ताऊ के बेटे पर बुजुर्ग माता-पिता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि आरोपी ने उनके मकान के सामने जबरन दीवार बनाने की कोशिश की। विरोध पर मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खेड़की जदीद निवासी शिवकुमार की पुत्री राखी शर्मा ने तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता बुजुर्ग हैं। वह तीन शादीशुदा बहने हैं। उनका कोई सगा भाई नहीं है। आरोप है कि उसके ताऊ का लड़का उनकी अनुपस्थिति में उसके माता-पिता के साथ अभद्रता करता है। विरोध करने पर गाली गलौज व मारपीट भी करता है। उसने चाचा की जमीन पर भी दबंगई के चलते कब्जा कर लिया है। शनिवार को आरोपी ने उनके मकान के सामने ही दीवार दीवार का निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें