फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर को जोड़ने वाले पुल का इंतजार बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीकुंड-चांदपुर को जोड़ने वाले पुल का इंतजार बरकरार
विज्ञापन

हस्तिनापुर। भीमकुंड के समीप गंगा घाट पर चांदपुर को जोड़ने वाले पुल का कार्य 11 साल बीतने के बाद भी अधूरा है। जिससे गंगा पार खेती करने वाले किसानों को जान जोखिम में डालकर नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने का बेसब्री से इंतजार है।
भीमकुंड के समीप गंगा पार बिजनौर की चांदपुर तहसील और मेरठ की मवाना तहसील को जोड़ने वाले गंगा पुल का निर्माण अधर में है। दर्जनों गांव के किसानों को गंगा पार खेती करने में भारी परेशानियां हो रही है। किसानों का कहना है कि 3 मई 2008 को बसपा सरकार ने भीम कुंड के समीप गंगा पर पुल की आधारशिला रखी थी, जिससे क्षेत्र में एक आस जगी थी कि अब क्षेत्र में खुशहाली आएगी और किसानों की आमदनी भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परंतु कई बार बजट के अभाव और वन विभाग के अड़ंगों के कारण पुल के निर्माण कार्य में बाधा आई। इसे बनाने में 11 वर्ष से भी ज्यादा का समय लगा चुका है परंतु अभी भी इसका कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। जान जोखिम में डालकर नाव में बैठकर लोग गंगा पार करते हैं। कई बार गंगा पार करते हुए नाव में हादसे भी हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों की जान तक जा चुकी है। इस समय भीकुंड गंगा पुल पर कार्य तेजी से चल रहा है। सिंचाई विभाग के अनुसार जनवरी माह तक पुल का पूर्ण निर्माण हो जाएगा। अब तक 98 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। पुल का कार्य पूर्ण होने के बाद ही क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत मिलेगी क्षेत्र के लोगों को गंगा पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य पूरा होने का आज तक बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें