माछरा। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी के आवास पर प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप का शुक्रवार को फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि सूबे में राजस्व की वसूली तीव्र गति से चल रही है। बाढ़ से बचाव के कार्य किए जा रहे हैं। जिससे बाढ़ से किसानों की खेती प्रभावित न हो। फसलों को रजवाहे का पानी मिले इसलिए सफाई कराई गई है। वहीं, विधायक सत्यवीर त्यागी ने अपने क्षेत्र की समस्याएं मंत्री विजय कश्यप के सामने रखीं। इस पर मंत्री ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।