फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बूढ़ा बाबू मेले के आयोजन पर प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका ने वर्ष 2026 के बूढ़ा बाबू मेले के आयोजन के संबंध में प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
पत्र के अनुसार उप जिलाधिकारी सरधना के निर्देशानुसार मेले का आयोजन आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद ही किया जाएगा। साथ ही प्रस्तावित मेले के स्थल का निरीक्षण अग्निशमन विभाग द्वारा कराया जाएगा। विभाग की संतोषजनक आख्या प्राप्त होने के बाद ही आयोजन संबंधी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने बताया कि मेले के आयोजन के लिए पूर्व में बोर्ड प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध भेजा जा चुका है। इसकी प्रति संबंधित अधिकारियों को भी उपलब्ध कराई गई है।
पत्र में उल्लेख किया गया कि मेले के नामकरण को लेकर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर अंतिम निर्णय नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों के विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन ने अधिशासी अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक स्वीकृतियां एवं विभागीय आख्या प्राप्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि बोर्ड बैठक आयोजित कर मेला आयोजन, स्थल एवं नामकरण के संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें