फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की आत्मदाह की कोशिश, जाम लगाया

Wed, 13 Jul 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
बेगमपुल पर जाम लगाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरआर मॉल ध्वस्तीकरण में नामजद कैंट बोर्ड के सीईओ समेत अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने मंगलवार को जमकर हंगामा काटा। दो व्यापारी नेताओं ने शिव चौक और बेगमपुल पर आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान मृतक दीपक के परिजनों, व्यापारियों और छात्रों ने बेगमपुल पर जाम लगा दिया। व्यापारी नेताओं से पेट्रोल की बोतल छीनने को लेकर पुलिस और व्यापारियों में धक्कामुक्की और झड़प हो गई। बाद में पुलिस अफसरों ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री गौरव शर्मा और व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू नागपाल ने सोमवार को ही आत्मदाह करने की घोषणा की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार गौरव शर्मा अन्य व्यापारियों के साथ मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शिव चौक पहुंचे। जहां गौरव और जीतू नागपाल ने अपने ऊपर पेट्रोल डालने का प्रयास किया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने इनके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। कहा कि इन अधिकारियों ने हमारा एक व्यापारी भाई छीन लिया है। ऐसे में हमें दोषी अधिकारियों को सजा दिलानी है। अध्यक्ष के कहा शाम को सब एरिया में बैठक होगी जिसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
इसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन थोड़ी देर बाद जीतू नागपाल और गौरव शर्मा दीपक शर्मा के परिजनों और व्यापारियों के साथ शिव चौक से पैदल कैंट बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेगमपुल पहुंचे। जहां उन्होंने जाम लगा दिया। इस दौरान सदर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने इन्हें समझाने का प्रयास किया। यहां भी जीतू नागपाल और गौरव शर्मा ने पेट्रोल अपने ऊपर डालने का प्रयास किया। पेट्रोल की बोतल छीनने को लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच खींचतान और हाथापाई हो गई।
विज्ञापन


लंबा लगा जाम
व्यापारियों के हंगामा प्रदर्शन के दौरान शिव चौक और बेगमपुल चौराहे पर लंबा जाम लग गया। व्यापारी सड़कों पर लेट गए और हंगामा प्रदर्शन करने लगे। ऐसे में हर तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।

संगठन कर रहे विरोध
मेरठ। 210 बी मॉल ध्वस्तीकरण के दौरान निर्दोष लोगों की मौत पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने धरना देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेश्वर दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सचिन कौशिक, राजू पंडित, जितेंद्र शर्मा, चरण सिंह, ओमकार शर्मा, जगदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें