इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को डॉक्टर्स डे मनाया गया। 1978 बैच के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। चिकित्सकों को आउटस्टैडिंग कंट्रीब्यूशन मेडिकल सर्विसेज एंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
आयोजन के मुख्य अतिथि एडी हेल्थ व फैमिली वेलफेयर डॉ. अखिलेश अग्रवाल, सीएमओ डॉ. राजकुमार, सीएमओ गाजियाबाद डॉ. एनके गुप्ता रहे। शुभारंभ डॉ. सुशील गुप्ता सचिव आईएमए मेरठ ने किया। डॉ. ऋषि भाटिया ने जीरो टोलरेंस अगेंस्ट वाइलेंस विषय पर विचार रखे। डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. मंजुला लखनपाल, डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. अंबेश पवार, डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. सुनील गुप्ता को आउटस्टेंडिंग कंट्रीब्यूशन मेडिकल सर्विसेज से नवाजा गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. मधु सिंहल को सम्मानित किया गया। डॉ. ओपी अग्रवाल को चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए आईएमए मेरठ रत्न से सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. तनुराज सिरोही ने किया। आयोजन में 1978 बैच के चिकित्सकों में डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. राहुल बंसल, डॉ. रानी बंसल, डॉ. नूतन पांडे, डॉ. अशोक जैन, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. सुशील भाटिया, डॉ. हरीश मारवाह, डॉ. विपिन गर्ग, डॉ. अशोक गर्ग, डॉ. दिनकर, डॉ. एनके गुप्ता, डॉ. लोकदीप रस्तोगी, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. राजकुमार अग्रवाल, विनीता शर्मा, राकेश रस्तोगी, डॉ. सुचित्रा रस्तोगी, डॉ. पीके शुक्ला, डॉ. आनंद जैन को सम्मानित किया गया। डॉ. मेधावी तोमर ने धन्यवाद दिया।