फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करना था मतदान, धरे रह गए अरमान

Fri, 12 Apr 2019 03:21 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लोकतंत्र के महापर्व में बृहस्पतिवार को मतदाताओं ने उत्साह और जोश के साथ जमकर मतदान किया। मतदान करने को लेकर मतदाताओं में जहां जमकर उत्साह दिखा लेकिन कुछ मतदाताओं के चेहरे पर लिस्ट में नाम नहीं मिलने से मायूसी भी नजर आई। कई बूथ पर ऐसे लोग बीएलओ से उलझते भी दिखे। उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में उन्हें बिना मतदान किए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पुर्वा अहिरान स्थित नगर शैक्षिक संसाधन केंद्र पर कई बूथ बने थे। इकरा नाम की युवती पहली बार अपने मत का प्रयोग करने यहां पहुंची। काफी देर कतार में लगने के बाद जब उसका नंबर आया तो बीएलओ ने लिस्ट में नाम नहीं होने की बात कहकर उसे मतदान नहीं करने दिया। इकरा का कहना था कि उसने फार्म भरकर जमा किया था, फिर भी उसका नाम मतदाता सूची में नहीं आया।
पांडवनगर स्थित गन्ना भवन पर गिरीश वहां अपने परिवार की पर्ची बनवाने पहुंचे। बीएलओ ने सूची खंगालनी शुरु की तो पता चला कि केवल उनका नाम ही लिस्ट में है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में उनके परिवार के पांच लोगों ने मतदान किया। अब इस सूची में केवल एक ही नाम मौजूद है। उनकी काफी देर बीएलओ से बहस भी हुई। बाद में वह निराश होकर वहां से लौट गये।
विज्ञापन

शर्मा नगर निवासी गुरप्रीत सिंह साकेत स्थित कनोहर लाल इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंचे। उन्होंने बीएलओ की मदद से मतदाता सूची देखी, लेकिन नाम नहीं मिला। बीएलओ से पूछताछ की तो उनसे भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। गुरप्रीत का कहना था कि उन्होंने पिछले कई चुनावों में मत का प्रयोग किया है लेकिन इस बार सूची में नाम नहीं होने से वह मायूस है।
शहर के कई अन्य बूथों पर ऐसे ही मामले देखने को मिले। यहां लोग मतदान के लिए काफी उत्साहित थे, लेकिन सूची में नाम न होने के कारण उनका उत्साह जाता रहा। कुछ ने चुनाव आयोग से शिकायत की बात कही तो कुछ ने सूचना के अधिकार के तहत जवाब मांगने के लिए चेताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें