फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंतिम तिथि का इंतजार न करें मतदाता तुरंत जमा कराएं पपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिसंबर है एसईआर की अंतिम तिथि, 9 दिसंबर को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। विधानसभा क्षेत्र में इस समय एसआईआर अभियान के अंतर्गत मतदाता पुनरीक्षण का कार्य इस समय अंतिम चरण में चल रहा है। एसआईआर की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। एसडीएम मवाना संतोष कुमार ने अपील की है कि अगर किसी मतदाता को अभी तक गणना प्रपत्र नहीं मिला तो बीएलओ से तत्काल संपर्क करें।
हस्तिनापुर विधानसभा में 369 बूथों पर एसआईआर का कार्य चल रहा है। इसमें एसडीम मवाना संतोष कुमार को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व बीडीओ हस्तिनापुर अमरीश कुमार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। इसमें बीडीओ हस्तिनापुर की देखरेख में 125 बूथों पर एसआईआर का कार्य किया जा रहा है। अन्य 244 बूथों पर एसडीएम मवाना की देखरेख में नायब तहसीलदार कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं को हर हाल में 4 दिसंबर तक एसआईआर का गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करना है। यदि किसी मतदाता को प्रपत्र नहीं मिल सका है तो वह तत्काल अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर प्रपत्र प्राप्त कर लें। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरना है।
विज्ञापन

यदि मतदाता ऑनलाइन प्रपत्र भरना चाहते हैं तो यह सुविधा भी उपलब्ध है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर प्रपत्र उपलब्ध है। मतदाता आयोग की वेबसाइट पर आईडी व मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी की मदद से लॉगिन कर प्रपत्र भर सकते हैं। ये सुविधा उनके लिए ही है, जिनका मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड से लिंक है। यदि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऑनलाइन प्रपत्र नहीं भर सकेंगे। तब बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन प्रपत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन



यह सावधानी जरूरी...

गणना प्रपत्र में मोबाइल नंबर साफ-साफ लिखें।

जन्मतिथि सही भरें।

आधार नंबर वैकल्पिक है, अनिवार्य नहीं।

गणना प्रपत्र को फाड़ें नहीं, अपने पास सुरक्षित रखें।

गणना प्रपत्र जमा करवाना अनिवार्य है वरना नाम कट सकता है।

पूरे देश में आपका नाम बस एक जगह ही वोटर लिस्ट में रहेगा।



अंतिम तिथि का इंतजार न करें

चार दिसंबर तक चलने वाली प्रक्रिया में कुछ दिन शेष हैं। मतदाता अंतिम तिथि का इंतजार न करें। जिन्हें फॉर्म प्राप्त हो गए हैं, वह तत्काल बीएलओ के पास फार्म जमा कराएं। जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे उनके नाम अनंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इस सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर को होगा। -संतोष कुमार, एसडीएम, मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें