मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभावार निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण के पहले चरण में मेरठ जनपद के 26 लाख, 99 हजार, 830 मतदाता तक 2758 बीएलओ पहुंच जाएंगें। बृहस्पतिवार को गंगानगर में महापौर हरिकांत अहलूवालिया और अन्य पोलिंग सेंटर पर पहुंचकर बीएलओ को गणना पत्रक जमा कराया गया। यह अभियान चार दिसंबर 2025 तक चलेगा।
अभियान की शुरूआत मंगलवार हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह गंगानगर स्थित मतदान केंद्र पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया सहित 20 से ज्यादा लोग खुद बीएलओ को गणना पत्रक सौंपकर मतदाताओं से अपील की इस अभियान से जुड़े। यह पुनरीक्षण अभियान 4 दिसंबर, 2025 तक चलेगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी अभियान की समीक्षा करेंगे। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रक्रिया सुचारू रूप से और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया है कि जनपद में अभियान चल रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को जानकारी और प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा हैं।
अभियान के प्रमुख बिंदु
मतदाता: 26,99,830
बीएलओ: 2,758
अवधि: 4 दिसंबर, 2025 तक
उद्देश्य: निर्वाचक नामावली को अद्यतन और त्रुटिहीन बनाना।