फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वयं सेवकों को जिम्मेदारी के प्रति किया जागरूक

Sat, 21 Feb 2026 06:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
माछरा। एनएसएस शिविर के साथ छात्राएं शिक्षक फोटो संस्थान द्वारा
विज्ञापन
चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा के राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों ईकाइयों के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन स्वयं सेवकों ने शिविर स्थल की सफाई की। उसके बाद ईश वंदना एवं लक्ष्य गीत का गायन किया।
गुरदीप, दुबेश, अभिषेक, गौतम, कपिल, आयुष, धीर, कार्तिकेय, दीपक, मयंक, शिवा आदि के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल और सड़क के दोनों तरफ स्वच्छता अभियान चलाया। डॉ सचिन शांडिल्य ने स्वयं सेवकों को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। डॉ अश्वनी आर्या ने डेयरी व्यवसाय प्रबंधन विषय पर चर्चा किया। अदिति, हर्षित, हर्ष, नीतीश, अहसान, सानिया, मेघा, साध्वी, कलश, प्रतिभा, प्रशांत, यश बंसल, दिवाकर वर्मा इत्यादि सभी ने प्राचार्य के सम्मुख अपने अपने सात दिवसीय अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कार्यक्रम डॉ. चंदन कुमार राय, डॉ .नीरज सिंह एवं डॉ. संदीप पटेल के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्राचार्य देवोत्तम त्यागी ने शिविर का समापन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवकों को अपने जीवन में समाज सेवा की भावना विकसित करनी चाहिए तभी समाज का विकास संभव है। इस अवसर पर प्रो संजीव त्यागी, प्रो संजय यादव, डॉ विजय राठी, डॉ सुरजीत कुमार, डॉ संतराम इत्यादि उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ चंदन कुमार राय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरुषोत्तम त्यागी, शमणिशंकर, मोनिका इत्यादि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें