फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने फूल बरसाकर किया स्वयं सेवकों का स्वागत

Mon, 26 Feb 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
स्वयं सेवकों का स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में जागृति विहार एक्सटेंशन में राष्ट्रोदय समागम में हिस्सा लेने जा रहे स्वयंसेवकों का मुस्लिमों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मेरठ प्रांत की तरफ से चाणक्यपुरी रोड पर कैंप लगाया गया। सुबह से ही स्वयंसेवकों के स्वागत के साथ जल की व्यवस्था भी की गई। मुस्लिमों की इस पहल को स्वयंसेवकों ने खूब सराहा।

विज्ञापन


मंच के सहसंयोजक मौलाना हमीदुल्लाह खान ने बताया कि आरएसएस के इस बड़े समागम में सभी मुस्लिमों को भी हिस्सा लेना चाहिए था। इस समागम में पुण्य का कार्य समझकर मंच ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। प्रांत संयोजक एडवोकेट कदीम आलम, मेरठ प्रांत संगठन संयोजक तुषार कांत, प्रांत संयोजक युवा प्रकोष्ठ नदीमुर्रहमान, अहमदुल्ला खान, मो. शुऐब खान, मो. समीर खान, जियाउल्ला खान, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।

पढ़ें : मेरठ में राष्ट्रोदय आज, अनूठे रिकॉर्ड की साक्षी बनेगी क्रांतिधरा

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच की सुरक्षा पर विशेष ध्यान 

राष्ट्रोदय मंच - फोटो : अमर उजाला
35 फीट ऊंचे मंच को एटीएस की दो टीमें और स्पेशल कमांडो ने अपनी निगरानी में ले लिया था। प्रत्येक जोन में एडिशनल एसपी और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। ये मजिस्ट्रेट एडीएम व एसडीएम रैंक के अधिकारी हैं। प्रत्येक सेक्टर में सीओ और मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ तैनात थे। जबकि सब सेक्टर में इंस्पेक्टर/एसओ तैनात किए गये थे।

आरएएफ और स्पेशल कमांडो भी 
एसएसपी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में एटीएस, स्पेशल कमांडो के अलावा 14 एडिशनल एसपी, 48 सीओ, 102 थाना प्रभारी/ एसओ, 900 दरोगा/ एचसीपी, तीन कंपनी आरएएफ, 12 कंपनी पीएसी/ आरआरएफ, दो हजार सिपाही, 200 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, महिला पुलिसकर्मी और 500 होमगार्ड तैनात रहे। 15 फायर ब्रिगेड वाहन, 15 एंबुलेंस, 12 पुलिस की स्पेशल टीम, स्वाट, डॉग स्क्वाएड, बम निरोधक दस्ता और स्पेशल कमांडो भी रहे। कार्यक्रम स्थल के तीन किमी के दायरे में 4500 पुलिसकर्मी और शहर और देहात के मुख्य मार्गों पर 1500 कर्मी तैनात किए गए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें