श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर सूर्या पैलेस में आयोजन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर सूर्या पैलेस में सिद्धचक्र महामंडल विधान श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक से हुई। भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा का सौभाग्य मधुर जैन परिवार को प्राप्त हुआ। सौधर्म इंद्र नवीन जैन एवं कुबेर इंद्र विपुल जैन ने विधि-विधान के साथ मंडल पर अर्घ्य समर्पित किए। विधानाचार्य पंडित प्रमोद शास्त्री ने कहा कि यह विधान आत्मशुद्धि, पुण्य संचय और आध्यात्मिक उन्नति का श्रेष्ठ माध्यम है। संध्याकालीन बेला में भगवान की संगीतमय महाआरती हुई।
संगीतकार दीपंकर की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आरती में सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर विपिन जैन, सुरेंद्र जैन, मुकेश जैन, राकेश जैन, पुष्पा जैन, शोभा जैन, वीरेंद्र जैन आदि रहे।