मेरठ। सतानत धर्म इंटर कालेज के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को अंडर 17 वर्ग में हॉकी मैच का आयोजन किया गया। मैच जूनियर यंग्स और विवेकानंद की टीम के बीच हुआ, जिसमें विवेकानंद की टीम ने 2-1 से जीत प्राप्त की। हाफ समय तक विवेकानंद की टीम 2-0 से बढ़त पर खेल रही थी।
हाफ समय के बाद जूनियर यंग्स टीम ने भी गोल बराबर करने की भरपूर कोशिश की। मैच के 42वें मिनट में जूनियर यंग्स टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इसमें अर्पित शर्मा ने टीम के लिए एक गोल किया। जबकि विवेकानंद टीम की ओर से मैच के 22वें मिनट में वंश गिरी व मैच के 25वें मिनट में राघव ने एक-एक गोल किए।
प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि बच्चों में छिपी प्रतिभा व हॉकी को प्रमोट करने के उद्देश्य से हॉकी मैच का आयोजन किया गया l मैच के समापन पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया।