फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेनल्टी स्ट्रोक से विवेकानंद एकेडमी बनी विजेता

Thu, 12 Mar 2026 06:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
एसडी सदर में हॉकी मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में चल रहे सब जूनियर बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को विवेकानंद एकेडमी और विजन विद्यापीठ स्कूल टीम का संघर्षपूर्ण मैच खेला गया। इसमें विवेकानंद एकेडमी की टीम ने पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से मैच जीता। मध्यातंर तक दोनों टीमें बराबरी पर रही।
विज्ञापन

मैच के मध्यांतर समय बाद विवेकानंद टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन दिखाया मैच के 45वें मिनट में विवेकानंद टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इसमें कृष्णा लोधी ने गोल दागा जो कि मैच जीत के लिए निर्णायक साबित रहा। विजन विद्यापीठ टीम गोल न उतार पाई। अंत में विवेकानंद की टीम ने 1-0 से मैच जीता। मैच के निर्णायक आकाश चौहान व अर्पित शर्मा रहे। मैच के पश्चात विजेता टीम को प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने सम्मानित किया। इस मौके पर कोच जोगेंद्र सिंह ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें