मेरठ। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) मेरठ शाखा के चुनाव में डॉ. विवेक रस्तोगी को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारी हैं: डॉ. हिमांशु मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित, डॉ. आरती तलवार व डॉ. अंकुर गगनेजा उपाध्यक्ष, डॉ. पुनीत कंसल सचिव, डॉ. पंकज वर्मा संयुक्त सचिव और डॉ. विवेक मित्तल कोषाध्यक्ष।
सीडीई समिति में डॉ. अक्षी कंसल इंचार्ज और डॉ. रुचि अग्रवाल संयोजक बनीं। राज्य प्रतिनिधि डॉ. प्रतीक बंसल और कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शांतनु जानी, डॉ. कुलदीप सिंह व डॉ. अभिषेक अग्रवाल चुने गए। सभी ने विजयी जश्न मनाया। नए कार्यकाल से दंत चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और उन्नत प्रयासों की उम्मीद जताई गई है।