फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दृश्यता शून्य, थमी रफ्तार... 18 तक फिर स्कूल बंद

विज्ञापन
इकरार अहमद..... सर्दी का मौसम..... बुधवार को ज्यादा ठंड के कारण बेगमपुर चौराहे से कुछ इस तरह गु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोदीपुरम। दो दिन राहत देने के बाद एक बार फिर से बुधवार की सुबह घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के कारण सुबह के वक्त 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने शहरवासियों को ठिठुराया। दो दिन में तापमान 20.5 डिग्री से गिरकर 13.5 डिग्री पर पहुंच गया। सर्दी के कारण जिले के आठवीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि ठंड का दौर अभी ऐसे ही बना रहेगा। रात में पाला भी पड़ेगा। उधर, मेरठ का एक्यूआई बुधवार को 181 दर्ज किया गया। गंगानगर 150, जयभीमनगर 152, पल्लवपुरम 242, बेगमपुल 250, दिल्ली रोड 260 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरठ में 18 जनवरी तक कक्षा आठ तक के स्कूल बंद

मेरठ। 15 जनवरी को स्कूल खुलते ही मौसम फिर से बदल गया। कड़ाके की सर्दी के कारण जिला प्रशासन ने फिर से नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने बताया कि कक्षा आठ तक के बेसिक परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल छात्र-छात्राओं के लिए 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूलों में स्टाफ व कर्मचारी अपने विभागीय कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें