फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा जिला स्तरीय शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। रविवार को खरखौदा के जनता इंटर कॉलेज में गीता जयंती के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद द्वारा जिला स्तरीय शौर्य यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख गौरव प्रताप सहित अन्य पदाधिकारियों ने भारत मां व भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम चरण में बौद्धिक कार्यक्रम में गौरव प्रताप ने बताया कि हिंदू समाज नशे की लत में घुसता जा रहा है। परिजनों को चाहिए कि वह अपनी आने वाली पीढ़ी को इस नशे की लत से बचाए। उन्हें शिक्षित करे तथा अपनी बेटियों को लव जिहाद से बचाए। कार्यक्रम के दूसरे चरण में शौर्य यात्रा निकली गई। यात्रा का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज के मैदान से हुआ। यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए मोहल्ला तिहाई, मोहल्ला रास, मुंडा महादेव से होते हुए जनता इंटर कॉलेज पर आकर समाप्त हुई। संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख डॉ. अरुण प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष गाबा, जिला संयोजक शानू त्यागी, जिला मंत्री शेखर त्यागी, जिला विद्यार्थी प्रमुख हर्ष शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अतुल त्यागी, प्रखंड संयोजक विकास शर्मा, प्रखंड मंत्री अरविंद, अध्यक्ष गौरव त्यागी सहित जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी व राजेश्वर छतरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें