फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से नई बिजली व्यवस्था, दो जोन में बंटा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली विभाग की ओर से पांच विद्युत वितरण खंडों को समाप्त कर शहर को दो जोन में बांट दिया गया है। सोमवार से नई बिजली व्यवस्था लागू की जा रही है। अब शहर को मेरठ नोर्थ और मेरठ साउथ जोन में बांटा गया है। इससे बिजली बिल, कनेक्शन लेने, भार वृद्धि, फाल्ट आदि समस्याओं के लिए उपभोक्ताओं को बिजलीघरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इन कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारी तय की गई है। देहात के 11 बिजलीघर शहर क्षेत्र में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पांच हेल्प डेस्क घंटाघर, सिविल लाइन, नौचंदी, माधवपुरम और गंगानगर में बना दी गई हैं। उपभोक्ता यहां से जरूरी जानकारियां ले सकते हैं। इसके अलावा वह 1912 नंबर पर भी जानकारी पा सकते हैं।
ऐसे होगी नई व्यवस्था
नई व्यवस्था में छह अधिशासी अभियंताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। एक अधिशासी अभियंता 33केवी लाइन और उपेकेंद्रों को देखेंगे, दूसरे 11केवी व एलटी लाइन (मेरठ नार्थ) का कार्य देखेंगे। दोनों के कार्यालय विवि रोड पर होंगे। मेरठ साउथ में अधिशासी अभियंता माधवपुरम में बैठेंगे और वह 11केवी लाइन और एलटी लाइन का कार्य देखेंगे। कॉमर्शियल-1 और कॉमर्शियल-2 अधिशासी अभियंता के कार्यालय साकेत कुंज में होंगे। कॉमर्शियल-1 मीटर, बिलिंग, मीटर टेस्टिंग, राजस्व वसूली आदि के कार्य देखेंगे।
विज्ञापन

इनके अलावा कॉमर्शियल-2 एक्सईएन कनेक्शन संबंधित सभी मामले, एमआरआई डाटा, एनर्जी एकाउंटिंग, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आदि कार्य देखेंगे, जबकि रेड और प्रशासनिक अधिशासी अभियंता का कार्यालय विक्टोरिया पार्क में होगा। वह बिजली चोरी रोकने को छापेमारी से लेकर 1912 हेल्पलाइन, आईजीआरएस, पब्लिक रिलेशन, बैठकों के नोडल अफसर, कोर्ट केस, सोशल मीडिया मैनेजर का कार्य संभालेंगे।
वहीं, खड़ौली, परतापुर, उद्योगपुरम-1 व 2, शताब्दीनगर सेक्टर 5, 4 और 2, मलियाना, वेदव्यासपुरी, पल्लवपुरम फेस-1 व 2 के बिजलीघर शहर क्षेत्र में लगेंगे जबकि शहर के चार बिजलीघर अम्हैड़ा, सैनी, नंगला सेखू और ललसाना देहात क्षेत्र में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें