फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व युवा कौशल दिवस पर मेधावी सम्मानित 

Mon, 16 Jul 2018 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई साकेत में सम्मान समारोह हुआ। इसमें विभिन्न ट्रेड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन भी हुआ, जिसमें छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। युवाओं को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। संस्थान के प्रधानाचार्य पीपी आत्रे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने युवाओं को सम्मानित किया व नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि राजकीय प्रशिक्षण संस्थान बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की कुंजी है। इस अवसर पर भानू प्रताप सिंह पीडी, टीएन तिवारी उपनिदेशक, हर्ष गोयल, पूनम सिंह, परवेज खान, उदयवीर सिंह, कुलदीप सिंह जानी मौजूद रहे।  

ये हुए सम्मानित 
केके  राघव मवाना शुगर मिल के मैनेजर, प्रदेश स्तर पर व्यवसाय में टॉपर्स धीरज पांडे, शुभम व प्रिया को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में प्रदेश के टॉपर माया, सूफियान अंसारी सम्मानित हुए। जनपद स्तर पर राज्य कौशल प्रतियोगिता के टॉपर मोहम्मद समर, वीनम, अनुज कुमार, सलमान, अर्चना सक्सेना, रीया, मोना कौशिक व प्रतिभा रानी को भी पुरस्कार दिया गया। मारुति सुजुकी इंडिया में अच्छा काम करने के लिए राहुल पाल, सौरभ नागर व अश्वनी कुमार को सम्मानित किया गया। सूफियान अंसारी को 15 हजार रुपये, माया को 10 हजार, धीरज पांडे, शुभम एवं प्रिया को 5100-5100 रुपये दिए गए।0
विज्ञापन


सभी ट्रेडों का मिलता है प्रशिक्षण
आयोजन के संचालक बनी सिंह चौहान ने युवाओं को विश्व युवा कौशल दिवस क ी जानकारी दी। बताया मेरठ में कौशल विकास प्रशिक्षा के लिए छह राजकीय आईटीआई संस्थान हैं। जिसमें 28 व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें