फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने दागे गोल पर गोल

Mon, 16 Jul 2018 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 फीफा वर्ल्ड कप फुटबाल के फाइनल मैच के दिन रविवार को आईएमए के चिकित्सकों ने फुटबाल मैच खेला और गोल पर गोल दागे। मेडिकल कॉलेज में मैच सर्जन टीम और फिजिशियन टीम के बीच खेला गया, जिसे सर्जन की टीम ने 3-2 के अंतर से जीता। 
विज्ञापन

डॉ. सुमित उपाध्याय (ईएनटी) ने हैड से गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। डॉ. सौरभ अग्रवाल (नेत्र रोग विशेषज्ञ) और डॉ. भानु प्रताप सिंह (प्लास्टिक सर्जन) ने सर्जन की टीम को 3-0 से आगे कर दिया। हालांकि आखिरी झणों में डॉ. आशुतोष टंडन (रेडियोलॉजिस्ट) ने दो गोल दाग कर फिजिशियन की टीम को 3-2 पर लाकर मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि फिजिशियन की टीम इसके बाद कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के बाद चिकित्सकों ने कहा कि सेहत के लिए फुटबाल खेलना अच्छा है। डॉ. आशुतोष टंडन को गोल्डन बूट, डॉ. अमित गर्ग को मॉस्ट वेल्युएबल प्लेयर, और डॉ. अमित उपाध्याय को बेस्ट गोल कीपर केपुरस्कार से नवाजा गया। डॉ. विजय सिंह और डॉ. संदीप सहगल का खेल भी सराहनीय रहा। डॉ. उमंग अरोरा, डॉ. अभिराज ठाकुर, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. विजय त्यागी, डॉ. नौसरान, डॉ. सूरजबलि, डॉ. तरुण गोयल, की भी भागीदारी रही। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश ऐरन और डॉ. कदारिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने किया पौधरोपण 
पर्यावरण के दृष्टिकोण से चिकित्सकों ने पौधरोपण कर परिसर में 100 पेड़ लगाए। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. अम्बेश पवार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें