फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टांप घोटाले में विशाल वर्मा का नौकर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट ने अक्षय गुप्ता और यश को जेल भेजा
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्टांप घोटाले के मामले में पुलिस ने रविवार को विशाल वर्मा के नौकर यश को भी गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को विशाल वर्मा के साथी अक्षय गुप्ता को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
करीब 7.20 करोड़ के स्टांप घोटाले के मुख्य आरोपी विशाल वर्मा को पुलिस चार दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विशाल और अक्षय गुप्ता के बीच पैसे के लेनदेन की ऑडियो पुलिस को मिला था। इसके बाद अक्षय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस ने विशाल के कार्यालय में काम करने वाले यश सिंह निवासी मकान डी 402 मोहल्ला पांडव नगर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


वंदे भारत की चपेट में आकर युवक की मौत
मेरठ। लखनऊ से मेरठ आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। यह घटना ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में नूरनगर हॉल्ट के पास हुई है। ब्रहमपुरी पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई ऐसा सामान भी नहीं मिला, जिससे तत्काल पहचान हो सके। मृतक की उम्र करीब 32 साल बताई गई है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बेटे की हत्या का आरोप, शव कब्र से निकलवाने की मांग
मेरठ। ब्रहमपुरी थाने पर तहरीर देकर एक महिला ने अपने बेटे की हत्या का आरोप पुत्रवधू और उसके परिजनों पर लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। भूसा मंडी निवासी सकीना पत्नी करीमुदीन ने तहरीर में बताया कि उसका पुत्र नईमुदीन बच्चों के साथ पीर वाली गली में रहता था। आराेप ही बेेटे की पत्नी और सास आदि उनके बेटे के साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि आठ जनवरी को पत्नी और ससुराल वालों ने नईमुद्दीन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को दफना दिया। पीड़िता ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करा कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें