फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 61 किलोग्राम में मेरठ के विशाल तो 74 में सौरभ विजेता

विज्ञापन
मेरठ-----लाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मे ​िभड़ते प्रतिभाग
विज्ञापन
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। 61 किलोग्राम में मेरठ के विशाल और 74 किलोग्राम में सौरभ ने पहला स्थान प्राप्त किया। अन्य मंडल के पहलवानों ने भी खूब दमखम दिखाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने विजेताओं को सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि खिलाड़ी समाज का आईकाॅन होता है। खिलाड़ी भोला, सरल अनुशासिक एवं नियम के मानने वाला होता है। खिलाड़ी को समाज की धरोहर के रूप में माना जाता है। देवी प्रसाद ने शिकायतों का निदान किया। प्रतियोगिता में निर्णायक उपक्रीड़ा अधिकारी जयप्रकाश यादव, शरदपाल यादव, रवि कुमार, रामसजन यादव, राजीव कुमार आदि रहे। इस दौरान अब्दुल, कुलविंदर, गौरव त्यागी, चंचल कुमार, संदीप, अंशु, अप्सरा आदि मौजूद रहीं।
कुश्ती प्रतियोगिता परिणाम..

- 67 किलोग्राम भार वर्ग (ग्रीको रोमन) में प्रथम स्थान विनय बरेली, द्वितीय रोबिन सहारनपुर, तृतीय स्थान सौरभ मेरठ और वंश शर्मा मेरठ को मिला।
- 72 किलोग्राम में प्रथम अकुल दुबे कानपुर, द्वितीय काजू राजभर बरेली, तृतीय अरूण गोरखपुर और नीरज मिर्जापुर को मिला।

- 77 किलोग्राम में प्रथम वंश मुरादाबाद, द्वितीय सागर बरेली, तृतीय विशाल वाराणसी और सचिन आजमगढ़ को मिला।
- 82 किलोग्राम में प्रथम ऋषभ मुरादाबाद, द्वितीय वंश चौहान अयोध्या, तृतीय चाहत अलीगढ़ और रितेश चौहान सहारनपुर को मिला।
- 87 किलोग्राम में प्रथम हरीश यादव आजमगढ़, द्वितीय पुरस्कार तोफीक राज मिर्जापुर, तृतीय पुरस्कार कृष्णानंद वाराणसी और नितेश गोरखपुर को मिला।

- 97 किलोग्राम में प्रथम सनी देवीपाटन, द्वितीय विराज गोरखपुर, तृतीय पुरस्कार शंभूदास अयोध्या और शुभम मुरादाबाद को मिला।

- 130 किलोग्राम में प्रथम अखिलेश आजमगढ़, द्वितीय निखिल मिश्रा देवीपाटन, तृतीय पुरस्कार आशुतोष वाराणसी और अभय अयोध्या को मिला।

- 57 किलोग्राम (फ्री स्टाइल) में प्रथम पुरस्कार ऋषभ दिवाकर मुरादाबाद, द्वितीय जोगेंद्र यादव बस्ती, तृतीय पुरस्कार आयुष अलीगढ़ और अभिषेक के मेरठ को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 61 किलोग्राम में प्रथम विशाल तोमर मेरठ, द्वितीय विपिन कुमार अलीगढ़, तृतीय सनी गोरखपुर और सादाब आगरा रहे।

- 70 किलोग्राम में प्रथम अंकुल प्रयागराज, द्वितीय आशीष मेरठ, तृतीय निशांत मेरठ और मुलायम वाराणसी रहे।

- 74 किलोग्राम में प्रथम सौरभ कुमार मेरठ, द्वितीय विशाल आजमगढ़, तृतीय जतिन बरेली और अमन आगरा।

- 79 किलोग्राम में प्रथम अभिषेक मुरादाबाद, द्वितीय पीयूष आलमगढ़, तृतीय प्राजंल अयोध्या और रोहित मिर्जापुर रहे।
- 97 किलोग्राम में प्रथम नितिन त्यागी मुरादाबाद, द्वितीय साक्ष्य मेरठ, तृतीय उस्मान आजमगढ़ और संजू आगरा रहे।

- 125 किलोग्राम में प्रथम वंश मुरादाबाद, द्वितीय अर्जुन मेरठ, तृतीय शुभम शाही गोरखपुर और अश्वनी सिंह आगरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें