वहीं इस वीडियो पर समाज का कोई भी जिम्मेदार पदाधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में नयन सागर महाराज के विरुद्ध उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना बहादराबाद में 28 जुलाई को युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नयन सागर महाराज ने दी सफाई
नयन सागर महाराज का कहना है कि 29 जुलाई से मेरा चंडीगढ़ में चतुर्मास चल रहा है। उसमें बाधा डालने के लिए यह सब षड्यंत्र रचा गया। वीडियो एक महीने बाद मलेशिया से ही क्यों वायरल किया गया? मुझे सिर्फ 48 घंटे का समय दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी का हो जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/