शिकायती पत्र में कहा गया है कि यह मैसेज आपत्तिजनक और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। पार्टी को बदनाम करने के लिए जानबूझकर सोशल मीडिया पर साजिशन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जो न सिर्फ गैर कानूनी है, बल्कि बड़ा आपराधिक कृत्य है। लिहाजा जिस व्यक्ति ने यह सोशल साइट्स पर वायरल किया है, उसके खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की जाए।
एसपी सिटी ने बताया कि मामले को साइबर सेल के सुपुर्द कर दिया है। साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है।
यह है मामला
यह मैसेज 14 अक्तूबर को किया गया है। लिखा है कि ‘अखिलेश को छोड़कर शिवपाल का हाथ थामेंगे आजम!’ मैसेज के साथ आजम खान, शिवपाल यादव और अखिलेश यादव का फोटो भी लगा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/