फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों की अंधेरी जिंदगियां रोशन कर रहे मेरठ के ये बुजुर्ग, जानकर आप भी करेंगे सलाम

Wed, 17 Oct 2018 10:19 AM IST
राजदीप जाखड़ , अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अशिक्षा का अंधेरा भले ही पूरी तरह दूर न हुआ हो लेकिन कोशिशों के दीये से हम अपने आसपास तो रोशनी कर ही सकते हैं। इसी सोच के साथ सरकारी नौकरी से रिटायर्ड कुछ बुजुर्ग गरीब बच्चों को पढ़ाकर उनकी जिंदगी रोशन करने में लगे हैं। ये बुजुर्ग इन बच्चों की स्कूल फीस से लेकर उनकी किताबों और ड्रेस के साथ ट्यूशन फीस का भी खर्च उठा रहे हैं। इस पुनीत कार्य से प्रेरित होकर कई लोग उनसे जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर की शिक्षा सेतु संस्था और योग संस्कृति क्लब गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर रहे हैं। शिक्षा सेतु 15 सदस्यों के सहयोग से कक्षा 6 से 11 तक के 25 बच्चों को ड्रेस, 20 बच्चों की फीस, 60 बच्चों की कॉपी-किताब देकर उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठा रही है।

संस्था संचालक एवं गन्ना विभाग के आरपीओ पद से रिटायर्ड हरि विश्नोई ने बताया कि सभी लाभार्थी बच्चों से आजीवन पर्यावरण रक्षा करने, निर्व्यसन बने रहने और योग्य होकर निर्धन बच्चों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प कराया जाता है, ताकि धनाभाव में कोई बच्चा अशिक्षित न रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
ट्यूशन का भी इंतजाम 
शिक्षा सेतु के संयोजक महेश रस्तौगी ने बताया कि संस्था जिन बच्चों को पढ़ा रही है वे सभी मेधावी हैं। उनके 90 फीसदी से ज्यादा नंबर आ रहे हैं। संस्था उनकी जरूरत पर ट्यूशन का भी इंतजाम करती है। कुछ सदस्य फ्री में ट्यूशन दे रहे हैं। 

खिलाड़ियों पर भी करेंगे फोकस 
हरि विश्नोई ने बताया कि संस्था का आगामी लक्ष्य उन गरीब प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाना है जो धनाभाव मेें अपनी प्रतिभा को तराशकर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। संस्था ऐसे खिलाड़ियों का खर्च भी उठाएगी। देश में ऐसी बहुत सी खेल प्रतिभाएं है जो पैसे की तंगी से आगे नहीं बढ़ सकी। 

ऐसे करते हैं चुनाव 
संस्था परिवार की निर्धनता, अनाथ, मेधावी व साधन विहीन बच्चों का चुनाव करती है। इसके लिए संस्था सदस्य न केवल क्षेत्रों में ऐसे बच्चों की तलाश करते हैं, बल्कि स्कूलों से भी ऐसे बच्चों की जानकारी लेते हैं। इसके बाद स्कूलों में फीस माफ कराने और सरकारी वजीफा दिलाने में भी मदद की जाती है। 

मदद में आगे 
गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने में योग संस्कृति क्लब भी सराहनीय कार्य कर रहा है। क्लब के निदेशिका सीमा अधलखा के अलावा निशा सक्सेना, कंचन आदि सदस्याएं 40 बच्चों को रोज शाम को 4 बजे से 6 बजे तक मुफ्त ट्यूशन पढ़ाती हैं। उन्हें योग, अनुशासन व संस्कार भी सिखाए जाते हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें