फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां को लेकर सोशल साइट पर वायरल हुआ मैसेज, सपा में मचा हड़कंप

Wed, 17 Oct 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कुछ इस तरह वायरल किया गया था मैसेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोशल साइट पर आजम खां को लेकर एक मैसेज वायरल हुआ, जिसमें उनके पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई गई है। इस मैसेज के बाद सपा खेमे में बैचेनी शुरू हो गई।

 

हालांकि इस मैसेज को लेकर आजम खां ने नाराजगी जतायी और उन्होंने इसे पूरी तरह से फर्जी बताया। उन्होंने फोन कर मेरठ के सपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष से कहा है कि वह मैसेज फैलाने वाले के खिलाफ मेरठ में एफआईआर दर्ज कराएं। मैसेज मेरठ से ही वायरल किया जाना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

इस संबंध में सपा जिलाअध्यक्ष राजपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी एसपी सिटी रणविजय सिंह से मिले और उन्हें एक शिकायती पत्र दिया है, जिसमें कहा गया है कि सोसल साइट्स पर सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के संबंध में अफवाह फैलाई जा रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कहा गया है कि यह मैसेज आपत्तिजनक और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। पार्टी को बदनाम करने के लिए जानबूझकर सोशल मीडिया पर साजिशन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जो न सिर्फ गैर कानूनी है, बल्कि बड़ा आपराधिक कृत्य है। लिहाजा जिस व्यक्ति ने यह सोशल साइट्स पर वायरल किया है, उसके खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की जाए।
 
एसपी सिटी ने बताया कि मामले को साइबर सेल के सुपुर्द कर दिया है। साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है।

यह है मामला
यह मैसेज 14 अक्तूबर को किया गया है। लिखा है कि ‘अखिलेश को छोड़कर शिवपाल का हाथ थामेंगे आजम!’ मैसेज के साथ आजम खान, शिवपाल यादव और अखिलेश यादव का फोटो भी लगा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें