संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से बचाव करने, भवन से बाहर निकलने तथा दूसरों की सहायता करने के तरीकों की जानकारी दी गई।
अग्निशमन टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता के लिए टोल फ्री आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क करने की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह और उपप्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।