फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुंडाली के नंगलामल में खूनी संघर्ष, 16 पर प्राथमिकी दर्ज, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव नंगलामल में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस संघर्ष में कई लोग घायल हुए हैं। थाना मुंडाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 10 नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव नंगलामल निवासी गोविंद तोमर ने पुलिस को बताया। वह सोमवार शाम नंगलामल शुगर मिल पर सामान लेने गया था। वहां करन, शिव कुमार और अर्जुन सहित कुछ अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर गोविंद के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे व धारदार हथियार भी चले। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने गोविंद को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से सुनील ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि गांव का पुनीत ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है और वोट के लिए नवयुवकों को शराब पिलाता है। सुनील का बेटा करन पुनीत के घर शराब पी रहा था, जिसका विरोध करने उसका भाई शिव कुमार वहां गया। इस पर पुनीत पक्ष के हर्ष, सचिन और अज्जू ने शिव कुमार पर हमला कर दिया। हमले में शिव कुमार के सिर व आंख पर गंभीर चोटें आई हैं।
थाना मुंडाली पुलिस ने गोविंद पक्ष की तहरीर पर करन, अर्जुन, आदेश, गौरव, गोविंद, छविकांत और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सुनील पक्ष की तहरीर पर हर्ष शर्मा, सचिन, कालू और रवि के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कुल 10 नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें