फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मजदूरों के नाम पर क्रेशर संचालकों से 50 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। गन्ना कोल्हू और क्रेशर संचालकों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मजदूर उपलब्ध कराने का भरोसा देकर यह रकम ली गई। संचालकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिला और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
पीड़ित संचालकों ने बहसूमा और रामराज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार को ब्राह्मण महासभा और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कार्यवाहक थाना प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

हापुड़ जनपद के मुंधफरा निवासी मांगेराम हूण, कपिल हूण और भानु ने पुलिस को तहरीर दी है। गढ़मुक्तेश्वर निवासी सुनील शर्मा और सिंभावली निवासी सुरेंद्र त्यागी भी पीड़ितों में शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रामराज की कलंदर बस्ती के कुछ लोगों ने क्रेशरों पर मजदूर उपलब्ध कराने का वादा किया था।
विज्ञापन

संचालकों के अनुसार, करीब 50 लाख रुपये दिए गए थे। लेकिन उन्हें वादे के मुताबिक मजदूर नहीं मिले। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष विधि चंद शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण महासभा और भाकियू के पदाधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें