फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेंटिंग में विनीत, स्लोगन में विनीता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम हुए। अरुणोदय इंटरनेशनल, विश्व नारी अभ्युदय संगठन ने इनमें भागीदारी की।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान भी शामिल रहा। कार्यक्रमों में पेंटिंग, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता, संगोष्ठी और रैली थी। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. अनुभूति चौहान और प्रो. अलका तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा कलाकारों ने कृतियों से नारी सशक्तिकरण दर्शाया। संगोष्ठी में डॉ. अनुभूति चौहान ने छात्राओं को 33 फीसदी भागीदारी का लाभ लेने को प्रेरित किया।
प्रो. अलका तिवारी ने अधिनियम को नारी उत्थान का ऐतिहासिक कदम बताया। नारी को मिलेगा अधिकार जैसे नारों के साथ एक रैली भी निकली। पेंटिंग में विनीत गुप्ता प्रथम रहे, स्लोगन में विनीता गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें