फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चकरोड पर अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान, पैमाइश की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव अकबरपुर चकबंदी आबाद में चकरोड पर अवैध कब्जे से परेशानी हो रही है। ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर कब्जा हटवाने और पैमाइश कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी कृषि भूमि के पास स्थित चकरोड पर आसपास के कुछ किसानों ने अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि चकरोड को काटकर उसे अपनी कृषि भूमि में मिला लिया है और उस पर खेती की जा रही है। इस कारण सुरेंद्र सिंह समेत अन्य किसानों को अपने खेतों तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चकरोड बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी और नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि कब्जा हटाने की बात कहने पर संबंधित लोग झगड़ा करते हैं। एसडीएम से मांग की है कि चकरोड से अवैध कब्जा हटवाकर विधिवत पैमाइश कराई जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें