फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री शेड तोड़ने और सरिया बेचने के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठे

विज्ञापन
सरूरपुर​। खंड विकास अ​धिकारी से वार्ता करते मैनपूठी के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव मैनापूठी में यात्री शेड तोड़ने व बिना अनुमति के मलबे से निकले सरिये को बेचने के विरोध में ग्रामीणों के साथ खंड विकास अधिकारी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। आक्रोशित ग्रामीणाें ने प्रधान पति व सचिव पर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जबकि दो दिन पहले अभिषेक चौहान ने एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बीडीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को ग्रामीण धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


अभिषेक चौहान ने बताया कि दो दिन पहले ग्राम प्रधान पति व सचिव ने विधायक निधि से बने यात्री शेड को तुड़वा दिया था। इसके बाद उन्होंने मलबे से निकले सरिया को बेचने के लिए बुग्गी में लादकर हर्रा भेज दिया। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो पुलिस चौकी के सामने उन्होंने सरिये से लदी बुग्गी को पकड़ लिया। उन्होंने पंचायत सचिव से बात की तो पोल खुलने पर पंचायत सचिव ने गुमराह करते हुए मलबे से निकले सरिया को किसी सुरक्षित स्थान पर रखने की बात कही। एसडीएम के निर्देश बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अभिषेक चौहान ने ग्रामीणों के साथ खंड विकास कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

बीडीओ अशोक शर्मा का कहना है कि तीन दिन में मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें